Showing posts with label taazgi. Show all posts
Showing posts with label taazgi. Show all posts

Friday, April 10, 2009

कुछ रंग...

कुछ रंग साँसों में समां जाते हैं,
कुछ रंग आँखों में बस जातें हैं,
कुछ रंग होंटों पे मुस्कराहट लाते हैं,
कुछ रंग दिल को छु जाते हैं,
कुछ रंग जीवन में समां जाते हैं,
कुछ रंग ताजगी का अहसास करते हैं ,
कुछ रंग सच्चाई की ताकत बनते हैं,
कुछ रंग रिश्तों को मजबूत बनाते हैं,
कुछ रंग कुदरत के करीब लातें हैं,
कुछ रंग इश्वर को दिलों में बसाते हैं,
कुछ रंग इंसानियत को जिंदा रखते हैं,
कुछ रंग सर ऊंचा उठाते हैं,
कुछ रंग बस यूं ही भा जाते हैं...